हरियाणा: जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र चल रहे भागवत अनुष्ठान का हुआ समापन

जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र चल रहे भागवत अनुष्ठान का हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का पूजन के साथ हुआ सम्मान।

कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में एक सप्ताह से चल रही श्री मद भागवत कथा एवं अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। अनुष्ठान के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश से आए यजमानों ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का गुरु गद्दी पर पूजन एवं सम्मान किया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ ग्वालियर मध्य प्रदेश के शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पण्डित राम स्वरूप शास्त्री कथा वाचक के तौर कथा कर रहे थे। उनका सहयोग अनुष्ठान में प. प्रदीप कुमार एवं हरि कांत शर्मा कर रहे थे। इस अनुष्ठान के यजमान सरोज शर्मा एवं राधाचरण शर्मा थे। कथा एवं अनुष्ठान के समापन के उपरांत भंडारा भी दिया गया। इस अवसर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, रोहित कौशिक, ज्योतिषाचार्य प. पंकज शर्मा भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का पूजन एवं सम्मान करते हुए यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: विद्या भारती द्वारा आयोजित खेलों में देवश्लोक ने जीता स्वर्ण पदक

Thu Nov 10 , 2022
विद्या भारती द्वारा आयोजित खेलों में देवश्लोक ने जीता स्वर्ण पदक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा। कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : 7 नवम्बर से 9 नवम्बर तक शिवपुरी मध्यप्रदेश में आयोजित हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय से आठवीं […]

You May Like

Breaking News

advertisement