हरियाणा :पद्मश्री सेवानिवृत्त प्रो. जेबी गोयल का निधन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए निजी क्षति

पद्मश्री सेवानिवृत्त प्रो. जेबी गोयल का निधन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए निजी क्षति।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पद्मश्री प्रो. जेबी गोयल के निधन पर जताया शोक।

कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर : साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गत वर्ष नवंबर में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित व कुवि के सेवानिवृत्त प्रो. जय भगवान गोयल का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पद्मश्री प्रो. जेबी गोयल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए निजी क्षति है। इस दुख की घड़ी में विश्वविद्यालय परिवार अपनी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिवार के प्रति प्रकट करता है।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में 30 से अधिक पुस्तकें और 200 शोध पत्र एवं निबंध प्रकाशित करके उन्होंने विश्वविद्यालय का साहित्य के क्षेत्र में विश्व पटल पर नाम रोशन किया है। प्रो. जेबी गोयल ने हिंदी साहित्य के इतिहास को नए आयाम व नई अवधारणाएं दी हैं। प्रो. गोयल हरियाणा उर्दू अकादमी, गुरु गोविंद ने गुरु नानक देव, गुरु अर्जुन देव, सिंह फाउंडेशन चंडीगढ़ व शिरोमणि गुरु तेग बहादुर एवं गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर सहित 16वीं से 19वीं शती के संपूर्ण सिख साहित्य पर अत्यंत महत्वपूर्ण विशाल एवं मौलिक शोध तथा लेखन कार्य किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: हरियाणवी संस्कृति एवं विरासत को लेकर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पहले चरण में 7 टीमों ने बनाई जगह

Sat Oct 29 , 2022
हरियाणवी संस्कृति एवं विरासत को लेकर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पहले चरण में 7 टीमों ने बनाई जगह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा की बोली, खान पान, पहनावे व रहन-सहन के तरीके से रूबरू करवाना। कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement