आरपीआई (आठवले) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने 25 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के लिए दिया न्यौता

आरपीआई (आठवले) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने 25 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के लिए दिया न्यौता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोनू कुंडली ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा साहब की जयंती पर समाज के सभी वर्गों को निमंत्रण दिया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने अग्रवाल समाज के युवा नेता राकेश गोयल से मुलाकात की और उन्हें आगामी 25 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी व कर्मचारी वर्गों से अपील की कि 25 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में पहुंचें। इस कार्यक्रम में केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।  जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली जनसंपर्क अभियान चलाकर सामाजिक जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दे रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित पार्टी है। यह पार्टी गरीबों, वंचितों एवं दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस पार्टी का उद्देश्य समाज के पिछले वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल भी पहुंचेगे।
बाबा साहब की जयंती को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते एवं पूर्व मंत्री सुभाष सुधा को कार्यक्रम का निमंत्रण देते प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली Uk-GAMS प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित

Thu Apr 24 , 2025
उत्तराखंड की परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली Uk-GAMS प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित,सागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड सरकार की अभिनव पहल, उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को “नवाचार – राज्य श्रेणी के तहत लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) […]

You May Like

advertisement