भव्य भारत के निर्माण के लिए बच्चों में संस्कार सबसे जरूरी है : प्रेमचंद्र झा

कलकत्ता, (प्रमोद कौशिक) 19 जनवरी : पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य प्रेमचंद्र झा की अध्यक्षता में हिन्दू राष्ट्र गोष्ठी का आयोजन लेक टाउन अपार्टमेंट, जेसोर रोड कलकत्ता में संपन्न हुआ। इसमें उन्होंने गोवर्धन मठ पुरी से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने सभी हिन्दुओं को संगठित करने के लिए सेवा,सत्संग,स्वाध्याय के माध्यम से साप्ताहिक गोष्ठी के द्वारा जोड़ने का प्रयास करने को कहा।
उनका कहना था कि भव्य भारत के निर्माण के लिए बच्चों में संस्कार सबसे जरूरी है, इसके लिए माता-पिता को सतर्क रह कर प्रयास करना चाहिए, जिससे बच्चों पर पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव न पड़े। सभी ने जल्द से जल्द भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
गोष्ठी के आयोजक श्रीमती पिंकी शर्मा ने पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मनोज शर्मा,श्रीमती कविता सरावगी,सुनीता चोकाने, कमला गोयल, सोनिया तिवारी,संवी तिवारी,वनिया तिवारी, देवांशी सरावगी, प्रियांशी सलावुगी,मीना खेतान,नीलम शर्मा, प्रथम शर्मा,नीरज झा, पूनम दागा एवं सीमा सक्रिय रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवयुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण

Mon Jan 19 , 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवयुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण… आजमगढ़ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवयुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण…रघुकुल होटल ग्रैंड रैदोपुर स्थित दिनांक 12.1.2026 शाम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मंडल संरक्षक भानु प्रताप श्रीवास्तव के द्वारा डॉ सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement