हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने बांटी इम्यूनिटी बूस्टर किट

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने बांटी इम्यूनिटी बूस्टर किट।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का सर्वजन स्वास्थ्य अभियान।

कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : सर्वजन स्वास्थ्य की कामना के साथ सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने पूरे कुरुक्षेत्र जिला में अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को जोड़ा जाता है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरकातारी में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा एक सौ से ज्यादा विद्यार्थियों इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित की गई। इस कार्यक्रम का संचालन सेवा ट्रस्ट के खण्ड थानेसर कॉर्डिनेटर राजेश सेन ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आशा वर्कर्स ने अपनी जान जोखिम मे डालकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश सैन ने सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के बारे में विस्तार से बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया कंपनी के साथ समय-समय पर ग्रामीण तथा शहरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर्स को निशुल्क डाबर इम्युनिटी बूस्टर किट वितरित करती है। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि संस्था इसी के साथ ब्लड डोनेशन कैंप, पौधारोपण, खेल प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करवाती है। लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विशेष कार्य करती है। इस मौके पर मुख्याध्यापक हरपाल व विद्यालय की अध्यापिका मोनिका भारद्वाज ने सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों की प्रशंसा की। स्कूल के विद्यार्थियों को इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित करने तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ व सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों को इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जयराम कन्या महाविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Fri Sep 30 , 2022
जयराम कन्या महाविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पोषण माह स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम रही। कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से […]

You May Like

Breaking News

advertisement