हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने वितरित किए जूस व शैम्पू

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने वितरित किए जूस व शैम्पू ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान।

कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय मुंडा खेड़ा में ट्रस्ट द्वारा बच्चों को रियल जूस व शैम्पू वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका नीलम देवी विशेष तौर पर मौजूद रही। उन्होंने विद्यालयों के बच्चों को सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की को-स्पोंसर डाबर द्वारा दी गई किट वितरित की और ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। साथ ही सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व सुमंत सैनी का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मुख्याध्यापिका ने सेवा ट्रस्ट यूके के सामाजिक कार्यों की सराहना की व कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर राजेंद्र शास्त्री, कुशल, प्रदीप कुमार, सुल्तान इत्यादि भी मौजूद रहे।
बच्चों को जूस एवं शैम्पू वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कार्तिक महीने का हमारी धर्म संस्कृति में है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Oct 20 , 2022
कार्तिक महीने का हमारी धर्म संस्कृति में है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में चल रहा है कार्तिक पूजन। कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में […]

You May Like

advertisement