हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने 180 से अधिक बच्चों को दिए इम्यूनिटी बूस्टर पैक

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने 180 से अधिक बच्चों को दिए इम्यूनिटी बूस्टर पैक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान।

कुरुक्षेत्र, 7 नवम्बर : कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न गांवों में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुरा में 180 से अधिक बच्चों को जहां इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक दिए गए वहीं मिडे डे मिल वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों और चौकीदारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक रमेश चावला ने की। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट द्वारा स्कूलों के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और चौकीदारों को सम्मानित करने की जो मुहिम चलाई हुई है वह बहुत ही प्रशंसनीय है। सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा जो कार्य किये जा रहे है वो बहुत ही सराहनीय हैं। थानेसर खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन ने कहा कि सेवा ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से कार्यक्रम में मौजूद को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया। जिसमें रियल जूस व शैम्पू दिए गए। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुरा से मुख्याध्यापक राम कुमार, स्टाफ सदस्य प्रदीप, सुभाष और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एजुकेशन विभाग से डा. सुषमा अरोड़ा सहित उनके इंटर्नशिप के विद्यार्थी राहुल, संदीप, डिंपल, पंकज ओर राजिंदर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सेवा ट्र्स्ट यूके इंडिया के कार्यो की सराहना की। राजेश सैन ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में यह सब कार्य जिला कॉर्डिनेटर पवन मित्तल के मार्गदर्शन में चल रहे हैं। इस कार्य के लिये राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश मित्तल समय समय पर सेवा ट्रस्ट के विस्तृत कार्यों के बारे में मीटिंग करते रहते हैं। उनका कहना है कि हमें समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा दिए गए इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक के साथ बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा:केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व

Mon Nov 7 , 2022
केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने मधुर गुरबाणी एवं शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी। कुरुक्षेत्र, 7 नवम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement