हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके भारत का कुरुक्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान।

कुरुक्षेत्र, 29 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने कुरुक्षेत्र के गांव ज्योतिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला मतदाताओं को जागरूक करने के कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्ट के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश सेन ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते है। पंचायत चुनाव इस लोकतंत्र के महायज्ञ की एक इकाई है। हम सभी को अपने मत के प्रयोग को सही ढंग से प्रयोग करने के लिए बताया गया व शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि सेवा ट्रस्ट यूके भारत द्वारा जिला कुरुक्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। जिसका नारा है लोकतंत्र की यही पुकार, राष्ट्र निर्माण में करें मतदान।अतः लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति डालनी चाहिए। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की तरफ से सौ के करीब महिलाओं को सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया को-स्पोंसर डाबर की तरफ से निशुल्क रियल जूस वितरित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने शत प्रतिशत मतदान करने का वादा किया। इस कार्यक्रम में ज्योतिसर से संजीव गांधी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर गांव से पिंकी, अंगूरी, कौशल्या, आशा, रेणु, कलावती, कुसमलता, ऋतु, हरजिंदर कौर, रजविंदर इत्यादि मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया महिलाओं की जागरूकता रैली निकालते हुए एवं महिलाओं को जूस वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में रत्नावली कार्यक्रम में चार चांद लगाती हरियाणवी गजल

Sat Oct 29 , 2022
कुरुक्षेत्र में रत्नावली कार्यक्रम में चार चांद लगाती हरियाणवी गजल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा 35वां रत्नावली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन सायं कालीन सत्र में आर के सदन में […]

You May Like

advertisement