हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान।

कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का कुरुक्षेत्र जिला में स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अब अभियान निरंतर जारी है। ट्रस्ट ने विशेष तौर ग्रामीण क्षेत्रों में अपने अभियान को केंद्रित किया हुआ है। थानेसर खंड के विभिन्न गांवों के उपरांत गांव गुलडेहरा में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने अपनी को स्पॉन्सर कंपनी डाबर इंडिया के सहयोग से जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल की अध्यक्षता में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओ को अपने मत के प्रयोग के बारे में ट्र्स्ट द्वारा विस्तार से बताया गया। पवन मित्तल ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा सरकार चुनी जाती है। पंचायत चुनाव इस लोकतंत्र के महायज्ञ की एक इकाई है। जिसका उद्देश्य गांवों के विकास में सरकार की सहभागिता है। पंचायत चुनाव हर 5 साल बाद होते हैं। इन चुनावों के द्वारा हम गांवों के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को सुनिश्चित करते हैं। ताकि वो भी अपनी सहभागिता कर सकें। इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति डालनी चाहिए। हम सब को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस कार्यक्रम में जिन महिलाओं ने भाग लिया, उन्होने कहा कि हम अपने मत का प्रयोग जरूर करेंगी। सभी ने इस मतदाता जागरूकता के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का धन्यवाद किया। जो उसने लोगों को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा सभी महिलाओं को रियल जूस और डाबर वाटिका शैम्पू भी दिया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सीमा शर्मा, कुलदीप कौर, मीतो देवी, गीता रानी, विशाला, पूनम रानी, रेखा कश्यप, रोशनी देवी, मुनीष शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर महिलाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं हिम ज्योति तथा बालक वर्ग में हेरिटेज एवं प्रेजिडेंट स्कूल फाइनल में,

Thu Nov 10 , 2022
बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं हिम ज्योति तथा बालक वर्ग मे हेरिटेज एवं प्रेजिडेंसी स्कूल का फ़ाइनल में प्रवेशद हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान में आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं हिम ज्योति स्कूल तथा बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी स्कूल […]

You May Like

Breaking News

advertisement