हरियाणा: अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिए हिन्दू समाज जागरूक हो : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिए हिन्दू समाज जागरूक हो : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां बगलामुखी और महादेव के यज्ञ को हरियाणा के हर घर में ले जाएंगे : महंत राजेंद्र पूरी।

कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में चल रहे मां बगलामुखी व महादेव के यज्ञ के दूसरे दिन महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज, महंत राजेंद्र पूरी, कार्ष्णि स्वामी अमृतानंदतथा अन्य सभी संतो ने मां बगलामुखी और महादेव से सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिन्दुओं को सद्बुद्धि और अधिक संतान प्राप्ति की कामना व प्रार्थना की। महायज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को धर्म प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय मे अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिए हिन्दुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने पड़ेंगे। अन्यथा बहुत जल्दी हिन्दू समाज का समूल नाश हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वेद हमें बताता है कि एक पुत्र के होने से तो पुत्र का ना होना अच्छा है। ये हमारी गलती है कि हमने ना तो वेद पढ़े और ना ही अपना इतिहास पढा। इसी कारण विदेशी लुटरे जगह जगह हमें हमारी ही जन्मभूमि से खदेड़ने और बर्बाद करने में सफल हो सके। अब समय आ गया है कि हम अपने धर्म और इतिहास को सही तरह से समझ अपने धर्म और अस्तित्व सहित मानवता को बचाने के लिये संघर्ष करें। यज्ञ में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने मां बगलामुखी और महादेव के महायज्ञ को हरियाणा के हर घर तक पहुँचाने एवं प्रदेशवासियों का कल्याण हो, महादेव की कृपा बनी रहे ऐसा संकल्प लिया। इस अवसर पर राज कुमार पांचाल, धर्मेंद्र शर्मा, चौधरी पवन टाया, कुंजपुरा वासी कमलेश रानी, प. रवि शर्मा व जग ज्योति दरबार के सेवादार मौजूद रहे।
संत महापुरुष एवं श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी

Thu Nov 10 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान। कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का कुरुक्षेत्र जिला में स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों […]

You May Like

Breaking News

advertisement