हरियाणा: कुवि कुलपति ने लिया रत्नावली समारोह की तैयारियों का जायजा

कुवि कुलपति ने लिया रत्नावली समारोह की तैयारियों का जायजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने गुरूवार को रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए तैयारियों का जायजा लिया। कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। रत्नावली समारोह का उद्घाटन हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा तथा विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सतीश कौशिक एवं कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की विशिष्ट एवं गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कुलपति ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से पहुंचे लोक कलाकारों द्वारा की जा रही रिहर्सल को भी देखा व उनकी सराहना की। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि रत्नावली के भव्य आयोजन के लिए कुवि पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि रत्नावली समारोह हरियाणा की लोक संस्कृति का ऐसा समागम है जिसमें विशुद्ध रूप से हरियाणवी संस्कृति को केंद्रित कर हरियाणा की लोक परम्पराओं से जुड़ी विधाओं को मंच दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण के लिए रत्नावली एक कार्यशाला है जिसमें हमारी आने वाली पीढ़िया सांस्कृतिक मूल्यों की वाहक बनती हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीवाईसीए निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. जितेन्द्र जांगडा मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ जांच को 4 सदस्यीय समिति गठित

Thu Oct 27 , 2022
अयोध्या:——–27 अक्टूबर 2022जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ जांच को 4 सदस्यीय समिति गठितब्यूरो चीफ मनोज तिवारी की खास रिपोर्टजनपद में स्थित अस्पताल में अव्यवस्थाओं और डाक्टर की अभद्रता के खिलाफ धरने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने जा रही समाजसेविका अर्चना तिवारी को पुलिस रौनाही टोला प्लाजा से वापस […]

You May Like

advertisement