हरियाणा की बेटी लेखक डॉ. संजीव कुमारी को सेवाश्री सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

पानीपत संवाददाता – डा. महेंद्र शर्मा।

हरियाणा प्रभारी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने की घोषणा।
राष्ट्रीय अध्यक्षा सुषमा नाथ ने डॉ. संजीव कुमारी के साहित्य को खूब सराहा।
पर्यावरण एवं योग और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने में डॉ. संजीव कुमारी का अहम् योगदान।
डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पुस्तकों को विदेशों में भी खूब सहारा गया।

पानीपत 14 अगस्त : उन्नत भारत संगठन एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष देश में योग एवं पर्यावरण का प्रचार प्रसार करने वाली डॉ. संजीव कुमारी को सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. संजीव कुमारी के इस पुरूस्कार की घोषणा आज पानीपत में हरियाणा प्रभारी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक द्वारा की गयी। बता दें की हरियाणा की डॉ. संजीव कुमारी एक लेखक है, उनकी पर्यावरणीय सतसई ‘झड़ते पत्ते‘ , ‘विष्णु अवतारः श्री देवनारायण‘ व ‘श्री देवनारायण फड़ कथा‘ पुस्तक इंडिया बुक आफ रिर्कोडस में दर्ज है। इसके साथ ही वे पतंजलि योगपीठ समालखा की महिला प्रभारी भी हैं। इसके अलावा वे योग में सराहनीय कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस 2018 पर आयुष विभाग हरियाणा व तहसील प्रशासन समालखा द्वारा सम्मानित भी हैं। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुषमा नाथ ने बताया की उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड एक सम्मान प्रतिक है जो देश एवं जनकल्याण हेतु समर्पित 25 लोगों को हर वर्ष दिया जाता है। यह सम्मान न केवल सम्मान बल्कि देशभक्तों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी है। इस वर्ष भी प्रशासन, राजनीती, समाजसेवा, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
मालुम हो की उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड उन्नत भारत संगठन और माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता रहा है जिसकी नींव उन्नत भारत संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० भारत प्रेम जी द्वारा 1995 में रखी गयी थी। संस्था के संरक्षक चेयरमैन पद्मश्री विजय चोपड़ा जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं, जिसकी अध्यक्षता संस्था के युवा अध्यक्ष और स्व० भारत प्रेम जी के सुपुत्र अखिल प्रेम नाथ करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने की विभागों के कार्यो की समीक्षा

Sat Aug 13 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 13 अगस्त 2022/  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रोजगार विभाग , रेशम विभाग , जिला व्यापार एवं उधोग विभाग, श्रम विभाग ,औधोगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग , लाइवलीहुड के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की । कलेक्टर ने अन्तव्यवसायी विभाग के अधिकारियों  को कहा कि […]

You May Like

advertisement