जयराम कन्या महाविद्यालय में हरियाणवी लोक गीत एवं भजन कार्यशाला का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में हरियाणवी लोक गीत एवं भजन कार्यशाला का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कार्यशाला में छात्राएं ले रही हैं उत्साह से भाग।

कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करवाने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र के सौजन्य से 12 अप्रैल से 21 अप्रैल तक हरियाणवी लोक गीत एवं भजन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राएं जहां सशक्त भागीदारी दिखा रही हैं।
कार्यशाला में राजेश जांगड़ा द्वारा हरियाणवी लोक गीत एवं भजन छात्राओं को सिखाये जा रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से छात्राओं में गीत एवं संगीत के नैसर्गिक सौंदर्य की जागृति होती है। उन्हें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के बारे में पता चलता है। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिका डा. अनीता शर्मा एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए प्रतिभागी छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैशाख अमावस्या पर दक्षिण भारत परम्परा अनुसार होगा शनि जयंती पूजन : महंत जगन्नाथ पुरी

Wed Apr 19 , 2023
वैशाख अमावस्या पर दक्षिण भारत परम्परा अनुसार होगा शनि जयंती पूजन : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वैशाख अमावस्या के दिन है वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण। कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : सूर्य पुत्र शनि देव की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए शनि […]

You May Like

advertisement