200 जरुरतमंद महिलाओं को नकद राशि व सामान देकर की मदद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सतयुग दर्शन ट्रस्ट व महाबीर सत्संग सभा की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद और महाबीर सत्संग सभा द्वारा कुरुक्षेत्र में रविवार को जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था से जुड़े सदस्यों ने अपने एक माह का वेतन इस मदद के कार्य में दिया है। इसके फलस्वरूप 200 से अधिक महिलाओं को संस्था द्वारा नकद राशि, कपड़े और खाना दिया गया। संस्था के पदाधिकारी एचसी मुंजाल ने बताया कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट के निर्देशानुसार इस सेवा के कार्य का आयोजन किया गया है जिसमें 200 से अधिक महिलाओं की मदद की गई है। यह कार्य पूरे विश्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सेवा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा। कहा कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। जरुरतमंद लोगों को घर-घर जाकर भी सामान दिया जा रहा है। कहा कि व्यक्ति के जीवन की असल पूंजी सेवा ही है। सेवा का यह कार्य निश्चित रूप से अद्भुत कार्य है।
जरुरतमंद लोगों को सामान देते ट्रस्ट के पदाधिकारी।
महाबीर सत्संग सभा में मौजूद जरुरतमंद महिलाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाट सभा की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई वार्षिक बैठक आयोजित

Sun Jul 6 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक शिक्षा कार्यों के लिए शिक्षाविदों की 12 सदस्यीय कमेटी का किया गठन। कुरुक्षेत्र 6 जुलाई : आज शहर की प्रमुख संस्था अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में जाट सभा की वार्षिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता धर्मशाला के प्रधान डॉक्टर कृष्ण श्योकंद ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य […]

You May Like

advertisement