हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बलविंदर सिंह शमी मुख्य टिकट निरीक्षक को हॉकी इंडिया चयन समिति के सदस्य के रूप में किया नियुक्त

हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बलविंदर सिंह शमी मुख्य टिकट निरीक्षक को हॉकी इंडिया चयन समिति के सदस्य के रूप में किया नियुक्त

फिरोजपुर 17.04.2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

श्री बलविंदर सिंह शम्मी उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर अमृतसर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। हॉकी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने उनको हॉकी इंडिया चयन समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने श्री बलविंदर सिंह शम्मी को हॉकी इंडिया चयन समिति के सदस्य के रूप में नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार ने बताया कि यह फिरोजपुर मंडल के लिए गर्व की बात है।
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री बलविंदर सिंह शम्मी भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तरफ से 3 हॉकी विश्व कप, 2 एशिया कप, एशियन गेम्स के साथ-साथ ओलिंपिक में भी खेल चुके है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत बाबा मान सिंह के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर

Mon Apr 17 , 2023
संत बाबा मान सिंह के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 युगों युगों तक याद किए जाएंगे संत बाबा मान सिंह : डॉ. अशोक तंवर।उनके दिखाए रास्ते पर चलकर करेंगे समाज हित के कार्य: डॉ. अशोक […]

You May Like

advertisement