कुरुक्षेत्र सेक्टर 8 निवासियों की ओर से होली मिलन समारोह एवं एवं हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
भारत में विभिन्न त्योहार सनातन धर्म संस्कृति के प्रतीक है : रामकुमार कश्यप।
सेक्टर 8 निवासियों ने कवि सम्मेलन के माध्यम से नागरिकों को एक प्रेम का संदेश दिया : विजय नङडा।
कुरुक्षेत्र 5 मार्च : सेक्टर 8 कुरुक्षेत्र निवासियों की ओर से पार्क में होली मिलन समारोह एवं एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सेक्टर 8 के ही निवासी इंद्री के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप रहे जबकि अध्यक्षता विद्या भारती उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी विजय नङडा ने की। इस मौके पर विद्या भारती के संगठन सचिव बालकिशन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा हरियाणा संस्कृत साहित्य अकादमी के निर्देशक डा. चितरंजन कौशल, डॉ. ममता सूद,वरिंदर राठौर, सीमा बिरला, राधा अग्रवाल, सुमन बतरा, गुरमीत सिंह, हरियाणा पब्लिक हेल्थ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री पवार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय लोक संपर्क विभाग के निदेशक महावीर सिंह पूनिया,जिला लोक संपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह,केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्रोफेसर डॉ. अशोक शर्मा, श्रीकृष्ण आयुर्वैदिक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. कटारिया,डा. सुशील टाया सरस्वती आईटीआई के निदेशक राकेश सैनी,सरोज सैनी रामकुमार जगदीश में डॉ. अमित कटारिया, गुरमीत सिंह महिपाल शर्मा, हरकेश चौहान, बलवंत,राजेश सैनी, हुकम सिंह सरपंच, बैंक के रिटायर्ड ऑफिसर गोस्वामी, नीलम पवार आदि प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर फूलों रंगों की होली खेली गई। संगीत की धुनो पर नाच गाना हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रामकुमार कश्यप ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, इसमें प्यार और सद्भावना बनाए रखना चाहिए। भारत में विभिन्न त्योहार सनातन धर्म संस्कृति के प्रतीक है। विजय नड्डा ने कहा कि सेक्टर 8 निवासियों ने कवि सम्मेलन के माध्यम से नागरिकों को एक प्रेम का संदेश दिया है सभी को मिलकर ऐसे त्यौहार मनाने चाहिए। इस मौके पर कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय त्योहार, नारी,राजनीति देश प्रेम व अन्य विषयों पर संदेश दिया गायक गुरमीत सिंह ने संगीत की दोनों पर समय बांध अंत में सरोज सैनी है सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्ण धमीजा ने किया राकेश सैनी तथा सेक्टर 8 निवासियों ने मुख्य अतिथि रामकुमार कश्यप तथा विजय नाडा को सम्मानित कियाl इस मौके पर आए हुए कवियों को स्मृति चिन्ह भेट किए गए।
होली मिलन समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप
होली मिलन समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, विद्या भारती उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी विजय नङडा, हरियाणा संस्कृत साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चितरंजन कौशल व अन्य।




