गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जांजगीर-चाम्पा (सक्ती ) 01 अक्टूबर 2022/ गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू नवनिर्मित सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में सपरिवार दर्शन के लिए पहुँचे। वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा लंबे अरसे बाद माता चंद्रहासिनी के दर्शन करने का सौभाग्य हमे प्राप्त हुआ। नवीन जिला सक्ती के बन जाने से जिले में स्थित सभी दार्शनिक, पर्यटन स्थल के साथ-साथ चंद्रपुर का विकास तेज गति से होगा। इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, सक्ती कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहिरे, साथ ही सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक (रेल) श्री राजेश कुकरेजा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत युवाओं के लिए बनेगी रोजगार की धार

Sat Oct 1 , 2022
हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत युवाओं के लिए बनेगी रोजगार की धार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आई.आई.एच.एस. के स्नातक पाठ्यक्रमों में रूचि कक्षाओं से होगा छात्रों का विकास। कुरुक्षेत्र 1 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने भारत […]

You May Like

Breaking News

advertisement