माननीय प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी जी का मनाया जन्मदिन

माननीय प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी जी का मनाया जन्मदिन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारत के नेता प्रतिपक्ष महानायक माननीय राहुल गांधी जी के जन्म दिवस जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से कांग्रेस कार्यालय, रामपुर गार्डन, धनवंतरी तोमर अस्पताल के सामने कांग्रेस जनों ने मनाया और मा. राहुल गांधी को दीर्घायु होने और भविष्य में प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने की कामना भी की।बाद में अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर पौधों का भी रोपण किया गया । लीची और आडू के पौधे रोपे गये।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और आधुनिक भारत के विकास के लिए राहुल गांधी जी सदैव उच्च सोच रखते हैं और उनसे सदैव को देश के कल्याण की प्रेरणा मिलती है । वह देश में सर्व धर्म समभाव स्थापित करना चाहते हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा नें कहा कि हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी ने भारत सरकार को पूर्व में जो जो चेतावनियां दी वे सच हुईं। मा. राहुल गांधी दूरदर्शी सोच के पुरोधा हैं।मा.राहुल गांधी जी जिस तरीके से मेहनत कर रहे हैं और दुख दर्द में लोगों बीच में जा रहे हैं, इससे कांग्रेस को काफी मजबूती प्रदान हुई है, जो आगामी चुनाव में देखने को मिलेगी ।बदायूं जनपद के कोऑर्डिनेटर एवं महापौर पद के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कुलभूषण त्रिपाठी जी ने कहा राहुल जी एक दूर-दूरगामी सोच के नेता है और वह सदैव देश में एकता और अखंडता और भाईचारे को महत्व देते हैं, उन्होंने जिस तरीके से देश की यात्राएं की हैं उससे एक नई क्रांति आई है जो आगामी चुनाव में देखने को मिलेगी । जन्मदिवस के अवसर पर सर्वश्री डॉ. हरीश गंगवार, जिया उर रहमान, प्रवीण मिश्रा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, तीरथ मधुकर, साहिब सिंह, एड. देवेंद्र श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफी, पूर्व मेजर एस.एस. गुप्ता, मोबिन कुरैशी, योगेश जायसवाल, राजीव कुमार, आमिर खान, पूनम खान एवं नजमी खान जोया, आदि लोग शामिल हुए ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्यामगंज के साई-खाटूश्याम मंदिर के बाहर भरे पानी से मिली राहत: पंडित सुशील पाठक

Fri Jun 20 , 2025
श्यामगंज के साई-खाटूश्याम मंदिर के बाहर भरे पानी से मिली राहत: पंडित सुशील पाठक दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महापौर डॉ. उमेश गौतम के प्रयास से नाली जुड़ने से खत्म हुआ बरसों पुराना संकट, पंडित सुशील पाठक ने जताया आभारशहर के श्यामगंज इलाके में स्थित श्री शिरडी साई- खाटूश्याम […]

You May Like

advertisement