उद्यान मंत्री, नोडल अधिकारी,डीएम और एसपी ने पौध रोपण अभियान में लिया हिस्सा,एक पेड़ मां के नाम का दिया संदेश

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

उद्यान मंत्री, नोडल अधिकारी,डीएम और एसपी ने पौध रोपण अभियान में लिया हिस्सा,एक पेड़ मां के नाम का दिया संदेश*

पूजन पाठ कर उपस्थित क्षेत्र वासियों के साथ किया पौधरोपण

रायबरेली:-09 जुलाई 2025,
वृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2025 के दृष्टिगत उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव सुभाष चन्द शर्मा, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी डॉ यशवीर सिंह के साथ ग्रीकशाह का पुरवा (अहमदपुर नजूल) स्थित मियावाकि पार्क में पूजन पाठ के साथ पौधा लगाकर उपस्थित लोगों को पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुनिश्चित होगा। कोरोना काल के बाद यह और भी आवश्यक हो गया है कि धरती माता की हरितमा को बचाए रखा जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि पर्यावरण सुंदर और सुरक्षित रहे। उन्होंने उपस्थित जनता,स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एव दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग सुभाष चन्द शर्मा ने भी बताया कि वृक्षारोपण से आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। उनकी देखभाल हमें अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा की एक पेड़ मां के नाम के अलावा गुरु के नाम का भी लगाए। वर्तमान समय में बढ़ते तापमान को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उनको संरक्षित करें। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों की देखभाल करती है और बच्चा बड़े होने के बाद अपनी मां की देखभाल करता है। ठीक उसी प्रकार हम सब को भी अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और अपने बच्चों की तरह उनका लालन पोषण करना चाहिए। यही पौधे वृक्ष बनाकर कल हमारे आने वाले पीढ़ियों की रक्षा करेंगे। इसके उपरांत नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव ने कुंदनगंज स्थित बिरला सीमेंट फैक्ट्री में भी पौधरोपण किया।
डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष इस बार जनपद में 53 लाख 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। सभी विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं और उनका लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए। लोगो से भी पौधे लगाने की अपील की जा रही है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल,मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी के अतिरिक्त जनप्रतिनिधि,व्यापार एवं उद्योग मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण स्थलों का किया निरीक्षण

Wed Jul 9 , 2025
वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण स्थलों का किया निरीक्षणबदायूँ: 08 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 09 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर से आयुक्त, जीएसटी नितिन बंसल […]

You May Like

advertisement