हरियाणा: सूर्य ग्रहण पर श्री अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल का विशाल भंडारा

सूर्य ग्रहण पर श्री अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल का विशाल भंडारा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया चाय नाश्ता व भोजन।

कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा रेलवे रोड़ पर ब्रह्मसरोवर पर जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा लगाया गया। इस भंडारे में श्रद्धालुओं को सुबह 6 बजे से देर रात तक कढ़ी, चावल, ब्रेड-पकोड़े, छोले-कुलचे, चाय, फैन तथा फल इत्यादि वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र की यह संस्था पिछले कई वर्षों से सावन का महीना प्रारम्भ होने के साथ ही चार महीनों तक अमरनाथ यात्रा के साथ कावड़ यात्रियों के लिए विशेष सेवा एवं सहयोग करती है। मंडल के प्रमुख सहयोगी अनिल अरोड़ा बंटी ने बताया कि हरवर्ष अमरनाथ यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों के लिए रामबन लंगर शिविर में उच्च स्तर की हर तरह से व्यवस्था की जाती है। इसी के साथ हरिद्वार से आने वाले कावड़ियों के लिए जगह जगह पर कावड़ सेवा शिविर लगाए जा जाते हैं। सूर्य ग्रहण भंडारे के अवसर पर सुमित सिंगला, भीम मित्तल सहित, जितेंद्र अग्रवाल, सुनील गर्ग, कुलवंत गर्ग, बंटी खुंगर, हरि किशन, मोहिंदर छाबड़ा, विजय सिंगला, बंसी, नमन, नंदू, कर्मा, बंटू, प्रदीप राणा, लाड्डी, कुलदीप सिंगला, नीरज मित्तल, विशाल, आशु वधवा, मिंटू, संजय इत्यादि सेवा के लिए मौजूद रहे।
सूर्य ग्रहण पर श्री अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल द्वारा लगाया गया भंडारा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया टीम ने झुग्गी झोंपड़ी के लोगों संग मनाई दीपावली

Tue Oct 25 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया टीम ने झुग्गी झोंपड़ी के लोगों संग मनाई दीपावली। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया टीम ने झुग्गी झोंपड़ियों में दीपावली पर बूस्टर किट वितरित की। कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : दीपावली के त्योहार के अवसर पर कुरुक्षेत्र में  सेवा ट्रस्ट […]

You May Like

advertisement