जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारा आयोजित

जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र, 22 अप्रैल : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा शनिवार को अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राजेश मौदगिल ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां बाला सुंदरी त्रिपुरेश्वरी श्री दुर्गा देवी यज्ञशाला मंदिर में महंत वीर पुरी महाराज ग्योंग के सान्निध्य में निर्माणाधीन परशुराम मंदिर में ब्राह्मण बटुकों द्वारा पूजन किया गया। इसके पश्चात समस्त ब्राह्मण समाज कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अतिशीघ्र भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरु होगा और जयपुर से भगवान परशुराम की मूर्ति लाकर स्थापित की जाएगी। रोशनपुरी ने कहा कि वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया कहते हैं। यह सनातन धर्मियों का प्रधान त्यौहार है। इस दिन दिये हुए दान और किये हुए स्त्रान, होम, जप आदि सभी कर्मोंका फल अनन्त होता है। सभी अक्षय (जिसका क्षय या नाश ना हो) हो जाते हैं, इसी से इसका नाम अक्षय हुआ है।यह दिन पृथ्वी के रक्षक विष्णु भगवान को समर्पित है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने परशुराम भगवान के रूप में धरती पर अवतार लिया। इस दिन परशुराम के रूप में विष्णुजी छटवी बार धरती पर अवतरित हुए। इसीलिए यह दिन परशुराम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार विष्णु भगवान त्रेता एवं द्वापरयुग तक पृथ्वी पर चिरंजीवी (अमर) रहे। परशुराम सप्तऋषि में से एक ऋषि जमदगनी तथा रेणुका के पुत्र थे।यह ब्राह्मण कुल में जन्मे और इसीलिए अक्षय तृतीय तथा परशुराम जयंती को सभी हिन्दू बड़े धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रम में ब्राह्मण नेता पवन शर्मा पहलवान, अशोक शर्मा पहलवान, जयभगवान शर्मा डीडी, लक्ष्मीकांत शर्मा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान श्याम सुन्दर तिवारी और प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर ब्राह्मण समाज की कई विभूतियों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से दिए गए विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर एम के मौदगिल, अशोक शर्मा बाली, सुभाष शर्मा, धर्मवीर कौशिक, गोपाल शर्मा, मोनू पंडित, सतपाल शर्मा, रक्षित, हर्षित, अमित शर्मा, अनुराग कौशिक, वरुण दत्त, गर्वित शर्मा, पृथ्वी शर्मा, संजय मौदगिल, संदीप मौदगिल और सदानंद शर्मा आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के नहीं सबकी भलाई के प्रतीक

Sat Apr 22 , 2023
भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के नहीं सबकी भलाई के प्रतीक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : सेक्टर 13 कुरूक्षेत्र, डी डी कॉलोनी साधु मंडी व कैलाश नगर के ब्राह्मण समाज द्वारा आज कांग्रेस भवन के प्रांगण में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें […]

You May Like

advertisement