
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – सुनील कुमार जांगडा।

नई दिल्ली फरीदाबाद,13 जून :
मानव अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित अग्रणी संगठन मानव अधिकार मिशन ने अपना 15वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन की 15 वर्षों की उपलब्धियों, मानव अधिकारों के संरक्षण तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री ने किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय विधि सचिव निबरास अहमद ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए महिला जागरूकता अभियानों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
राष्ट्रीय विधि सचिव राजेश खटाना ने बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार प्राप्त है तथा इन अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को संवेदनशील और जागरूक होना होगा।
राष्ट्रीय संगठन सचिव यशपाल सिंह ने उपस्थित सदस्यों को मानव अधिकारों एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कानूनी जागरूकता ही नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा ने संगठन की 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार मिशन आज देश के 26 राज्यों में लगभग ढाई लाख सदस्यों के विशाल परिवार के साथ मानव अधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
डॉ.शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव समाज के दबे-कुचले, शोषित एवं पीड़ित वर्ग की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने मानव अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव चतर सिंह भाटी, विजय जोशी, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, हरीश शर्मा, गौरव शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक आहूजा, अशोक रखेजा, सुशील भाटिया, रिचा नागपाल, अनुपमा, प्रियंका बिष्ट, धर्मपाल सिंह फिरोज खान एडवोकेट कविता सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल आर के चौहान, दीपक गर्ग, दीपक वशिष्ठ, अशोक झा, किशन लाल अरोडा ,सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। स्थापना दिवस समारोह संगठन की एकता, प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।


