श्री गोविंद आनंद आश्रम में हर मास सैकड़ों की संख्या में कंजको का पूजन कर किया जाता है भंडारा : महंत सर्वेश्वरी गिरि

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आज महिलाओं का पर्व हरियाली तीज पर आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित।
आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा और चिकित्सा के साथ विवाह में भी करता है सहयोग।
पूर्व संध्या पर आश्रम में महिलाओं को मेंहदी और श्रृंगार का सामान भेंट किया गया।

पिहोवा 31,जुलाई : पिहोवा के श्री गोविंद आनंद आश्रम में हर महीने की तरह इस बार भी आज कजंको का पूजन कर भंडारा किया।
आश्रम के संरक्षक महंत बंसी पुरी जी महाराज ने पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
महंत बंसी पुरी जी ने बताया की कन्या पूजन किए जाने से अपने जीवन में किए गए सभी दोष दुख वह किसी भी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है कन्याओं का आशीर्वाद मनुष्य के जीवन को आनंदित और संपन्न करता है। उन्होंने बताया कि जिस घर में बेटी है वह घर हर प्रकार से धन धान्य से भरपूर रहता है क्योंकि आज देश की बेटियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कामयाबी की ओर जा रही है कल्पना चावला जैसी बेटियां आज वही दोहरा रही है जिससे भारत देश बुलंदियों को छू रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरी ने बताया परम आदरणीय महंत बंशीपुरी जी के सानिध्य में व उनकी प्रेरणा से श्री गोविंद आनंद आश्रम में प्रति मास कन्या पूजन कर भंडारा किया जा रहा है जिसमें नगर के गणमान्यजन भाग लेते हैं और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं सैकड़ों की संख्या में गोविंद आनंद आश्रम में कन्याओं का पूजन कर भंडारा किया गया जिसमें भक्तों ने भी भोजन ग्रहण किया कन्या पूजन के इस अवसर पर महंत बंशीपुरी जी महाराज, स्वामी महेश गिरी और अमित पुरी, बारु राम बंसल, सोहनलाल मुंगडिया आदित्य बहल, लखविंदर सेतिया, हनु चक्रपाणि, महिला मंडली आदि सैकड़ों की संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।
कन्या पूजन के बाद महंत बंशी पुरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए गणमान्यजन।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन के महीने में हरियाली तीज का बहुत महत्व : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sun Jul 31 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 केयू के धरोहर हरियाणा संग्रहालय द्वारा धरोहर तीज उत्सव आयोजित। कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि सावन के महीने में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष हरियाली […]

You May Like

advertisement