Uncategorized

झुमका तिराहे पर रोलर की टक्कर से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर झुमका तिहारी के पास रोड पर कार्य कर रहे रोलर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर की कोतवाली मिलक के गांव धरमपुरा निवासी नन्हे लाल और उनकी पत्नी उर्मिला बाइक से सीबीगंज क्षेत्र के गांव मथुरापुर अपनी ससुराल गए थे, वहां से शुक्रवार को देर शाम अपने घर मिलक वापस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे झुमका तिराहे से निकलने के बाद नव निर्मित रोड पर कार्य कर रहे रोलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे (दंपति) पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत घोषित कर दिया। और उनकी पत्नी उर्मिला को अस्पताल में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने घायल परिजनों के घर फोन कर घटना की सूचना दी। और मृतक नन्हे लाल का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel