मांगों का समय पर निस्तारण न हुआ तो ब्लॉक परिसर में होगी तालाबंदी- भाकियू (स्वराज)

मांगों का समय पर निस्तारण न हुआ तो ब्लॉक परिसर में होगी तालाबंदी- भाकियू (स्वराज)

✍️ गुरसहायगंज रिपोर्टर सिद्धार्थ गुप्ता
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) महिला मोर्चा प्रदेश सचिव (महिला मोर्चा) निर्मला राठौर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं व युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दिया गया।
बुधवार को भाकियू(स्वराज) प्रदेश सचिव (महिला मोर्चा) निर्मला राठौर के नेतृत्व में जिला प्रभारी (महिला मोर्चा) सुमन यादव व जिलाध्यक्ष(महिला युवा मोर्चा) ने दर्जनों महिलाओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का सौंपा। जिसमें कासगंज में 26/09/2022 को अराजकतत्वों व पुलिस कर्मियों द्वारा किसानों पर अनावश्यक रूप से बर्बरता पूर्वक की गई लाठीचार्ज एवं जानलेवा हमले में तत्काल कार्यवाही,गिरफ्तारी व संलिप्त पुलिसकर्मियों के निलंबन, बेमौसम अत्यधिक वर्षा के कारण बर्बाद फसलों के मुआवये, बर्बाद फसलों का किसानों को ₹40,000 प्रति एकड़ के हिसाब से सरकार द्वारा मुआवजा निर्धारित कर दिए जाने, विकासखण्ड तालग्राम की ग्राम पंचायत सकरवारा-बगुलिहाई के सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के पद पर ए.डी.ओ. (आई.एस.बी.) संजय दोहरे, ग्राम सचिव व पूर्व प्रधान द्वारा फर्जी व अपात्र महिला की नियुक्त दिखा कर शासन-प्रशासन को गुमराह कर धोखाधड़ी करने पर कार्यवाही की मांग करते हुए पात्र विधवा महिला ममता देवी की नियुक्त कराए जाने, ब्लॉक तालग्राम के ए.डी.ओ. (आई.एस.बी.) संजय दोहरे व बी.एम.एम. द्वारा महिलाओं पर जोर दबाव बनाकर 30-30 हजार रुपए सी.एल.एफ. खाते में ट्रांसफर कराया गया जिसकी शासन या सी.एल.एफ. द्वारा लिखित संतुष्टि महिला समूहो को दिलाए जाने के साथ सी.एल.एफ. खाते में लिया गया तीस-तीस हजार रुपया महिला समूहो से बसूला ना जाने का निर्देश जारी करने की भी मांग रखी तथा समूह सखियों एवं सामुदायिक शौचालय की केयरटेकरों का रुका हुआ मानदेय दिलाए जाने सहित आवास, पेंशन संबंधित 9 सूत्रीय मांगे ज्ञापन के माध्यम से रखी। तथा महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 तारीख तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो ब्लॉक परिसर में की जाएगी तालाबंदी।
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे, जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम (महिला मोर्चा) रीता देवी, ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) सीमा देवी, नगर संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) संदीप सिंह, अर्चना ठाकुर, राम श्री वर्मा, सावित्री, प्रभा सिंह सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व दृष्टि दिवस पर विशेष

Wed Oct 12 , 2022
विश्व दृष्टि दिवस पर विशेष समय से इलाज न होने पर जा सकती आंखों की रोशनी : डा.ब्रजेश शुक्ला ✍️कन्नौज, प्रशांत त्रिवेदी आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा है। इसके बगैर जिन्दगी बेरंग है। ऐसे में आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी है।इसी वजह से हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे […]

You May Like

Breaking News

advertisement