समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वकल्याण होगा : महंत जगन्नाथ पुरी

समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वकल्याण होगा : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नवरात्रों पर हमेशा गरीब और कमजोर की सेवा का प्रण करें : महंत जगन्नाथ पुरी।  
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में नवमी पर होगा भव्य हवन यज्ञ।
 
कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा शारदीय नवरात्रों के छठे दिन सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि अपने सुख समृद्धि की तो हर कोई कामना करता है लेकिन अपने घर में पूजन करते समय केवल मां भगवती से सर्वजन कल्याण की कामना करें। नवरात्रों पर हमेशा गरीब और कमजोर की सेवा का प्रण करें। अगर समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वजन का जीवन कल्याणकारी होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में नवरात्रों में मां भगवती के छठे स्वरूप माता कात्यानी का आह्वान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा जीवन में सेवाभाव को अपनाना चाहिए। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि आज के दिन मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त करता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां भगवती के कात्यायन ऋषि के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण मां कात्यायनी पड़ा। उन्होंने महिषासुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। उन्होंने कहाकि इस विपदा की घड़ी में भूखों और गरीब परिवारों को भोजन करवाना ही नवरात्रों की सच्ची मानवता पूजा है। इस अवसर पर मां के मधुर भजनों का भी गुणगान हुआ। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि नवरात्र समापन पर भव्य हवन यज्ञ होगा। इस के लिए विशाल हवन कुंड तैयार किया गया है। इस के उपरांत निरंतर महामृत्युंजय मंत्र जाप होगा। इस मौके पर स्वामी सीताराम, स्वामी संतोषानंद, भगवान गिरि, शिवानी गिरि, मयूरी, आरोही, मयूर गिरि, यश, राम कुमार सोनी, प्रियदर्शनी, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, विनीत, राधिका तथा बलबीरो इत्यादि मौजूद रहे।  
मंदिर परिसर में विशाल हवन कुंड की तैयारी करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रोहा धाम मेले में देश के कोने कोने से लोग होंगे शामिल : सिंगला

Sat Oct 1 , 2022
अग्रोहा धाम मेले में देश के कोने कोने से लोग होंगे शामिल : सिंगला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अग्रोहा धाम में 9 अक्तूबर को लगेगा 39 वां विशाल मेला।अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा वार्षिक मेला। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रोहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement