बिना बुलाये जाओ तो अपमान मिलता है : स्वामी पर्णव पुरी महाराज

बिना बुलाये जाओ तो अपमान मिलता है : स्वामी पर्णव पुरी महाराज

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 अगस्त : श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन में कथा व्यास स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज द्वारा महाभारत के विशेष प्रसंगों के द्वारा संगीतमय कथा से भक्तों को आनंदित किया। और अपने प्रवचन में बताया की माता सती जब भगवान शंकर से अपने पिताजी दक्ष प्रजापति के यज्ञ में जाने को पूछती है तो भोले नाथ कहते हैं देवी
जहां विरोध हो वहां कभी नहीं जाना चाहिए, अपने स्वजन यदि विरोधी बन जाए तो उनका व्यवहार अधिक कष्ट देता है।
ऐसे में उनसे भेंट करने से बचना चाहिए।
क्योंकि शस्त्र का घाव तो कुछ समय बाद भर ज्यादा है, किंतु कटु वचनों से मिला घाव कभी नहीं भरता।
माता सती भगवान की बात न मानकर अपने पिताजी के यज्ञ में जाती हैं।
और वहां शिव जी का भाग न होने के कारण क्रोध में सबको फटकार कर योग अग्नि में अपने शरीर का त्याग कर देती है।
वही माता सती हिमालय के घर पुनः माता पार्वती के रूप में जन्म लेती हैं और शंकर जी से उनका विवाह होता है।
स्वामी जी ने ध्रुव की कथा से बताया कि समाज उगते हुए सूर्य को नमस्कार करता है।
जब ध्रुव जी को उनकी माता सुरुचि ने धक्का देकर भरी सभा से निकाल दिया था,तब कोई उनके पक्ष में नहीं बोला पाया।
वही ध्रुव भगवत प्राप्ति करके जब लौटने लगे तो सारी प्रजा ,सेना के साथ माता सुरुचि भी राजा उत्तनपाद के संग ध्रुव जी का स्वागत करने पहुंची।
ईस प्रसंग द्वारा ये संदेश दिया कि हमारे आपके कर्मों पर प्रति क्षण इस ब्रह्माण्ड की नज़र है और सारी जानकारी प्रभु को मिलती है साथ ही हरि
नाम महिमा का वर्णन किया गया।
इस शुभवसर पर श्रीमहंत बंसी पूरी जी, म.लक्ष्मी नारायण पूरी, म. जगन्नाथ पुरी, सुनील सचदेवा,रमेश सचदेवा, रिपुदमन कालरा परिवार, प्रधान सतीश शर्मा एवं सदस्य, महिला मानस प्रचार मंडल सदस्यगण एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण ने अपनी बांसुरी बजाकर संपूर्ण विश्व को ब्रजमंडल की ओर आकर्षित किया : "धर्म पथिक" शैलेन्द्र कृष्ण महाराज

Sat Aug 8 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन,ग्राम धौरेरा 7 अगस्त : राधा मोहन नगर स्थित मां धाम आश्रम में श्रावण मास के अवसर पर चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव में व्यासपीठ पर आसीन प्रख्यात […]

You May Like

Breaking News

advertisement