देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…..भजन पर श्याम प्रेमी झूम उठे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित।
कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) खाटू धाम कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि आयोजक परमानंद गर्ग परिवार ने श्याम पूजन किया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक सतपाल खुराना पिपली ने श्याम भजनों से समां बांधा। श्री श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो…, पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे…, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…, मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है…., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया… और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार… इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाया गया। श्याम संकीर्तन में सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, राकेश चौहान, अशोक अरोड़ा, ललित अत्री, डा. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, सुरेन्द्र काठपाल, डा. प्रवीण शर्मा, अनिरुद्ध, साहिल शर्मा, नरेश सैनी बिशनगढ़, जतिन सैनी बिशनगढ़, शेर सिंह शेरा, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान, सर्वेश, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
श्याम संकीर्तन के अवसर पर श्रद्धालु।