आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर विकासखंड अंतर्गत मंझारी मार्केट में अवैध रूप से संचालित एक निजी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार मंझारी मार्केट में रंजना प्रजापति नामक महिला द्वारा बिना वैध पंजीकरण एवं बिना निर्धारित मानकों के एक निजी क्लिनिक/हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। जानकारी मिली कि उक्त संस्थान में एक गर्भवती महिला का उपचार/प्रक्रिया किए जाने के उपरांत अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा महिला को तत्काल शहर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी के सीयूजी नंबर पर प्राप्त होते ही प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया तथा डिप्टी सीएमओ एवं नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार को प्रभारी चिकित्साधिकारी तहबरपुर की टीम के साथ मौके पर जांच हेतु भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित क्लिनिक अपंजीकृत रूप से संचालित किया जा रहा था तथा संस्थान में चिकित्सा संबंधी आवश्यक मानकों का गंभीर अभाव था। जांच में यह भी पाया गया कि अप्रशिक्षित हाथों द्वारा उपचार कार्य किया जा रहा था, जो पूर्णतः अवैधानिक एवं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
कार्यवाही के दौरान संचालिका रंजना प्रजापति मौके से अनुपस्थित/फरार पाई गई। स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थान पर नोटिस चस्पा करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया है तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लिनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के उपचार हेतु सर्वप्रथम सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिकता दें, जहाँ प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उपचार सुविधाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालयों में ही उपचार कराएं तथा किसी भी अवैध चिकित्सा गतिविधि की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं।
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़
राष्ट्रीय कार्यालय
रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी)
संरक्षक/संस्थापक
ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर)
थाना व तहसील- मेहनगर
जिला-आजमगढ़,
उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561
हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय
जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक)
ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे कार्यक्रम में मुख्यातिथि,श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में आज आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम, कलश यात्रा में शामिल होंगी महिलाएं, संत महात्माओं का किया जाएगा सम्मान। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था […]