देश की अखंड़ता एवं राष्ट्रीयता में तिरंगा का महत्वपूर्ण योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

देश की अखंड़ता एवं राष्ट्रीयता में तिरंगा का महत्वपूर्ण योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुलपति कुवि में तिरंगा अभियान की कुलपति ने की शुरूआत।
तिरंगा के शिल्पी एवं स्वतन्त्रता सेनानी पिंगली वैंकेया की मनाई जयंती।

कुरुक्षेत्र, 2 अगस्त : देश की अखंडता एवं राष्ट्रीयता में तिरंगा का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में स्वतंत्रता सेनानियों ने तिरंगा के साथ अनेकों बलिदानियां देकर देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वास्तव में तिरंगा देश की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह उद्गार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा के शिल्पी स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रभक्त पिंगली वैंकेया की जयंती पर आयोजित समारोह में पुष्प अर्पित कर कहे।
उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान एवं शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग भारतीयता के परिचायक हैं। तिरंगे की बदौलत ही देश में आजादी के आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप मिला। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत विश्वविद्यालय में आज तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। आज विश्वविद्यालय परिसर में सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने तिरंगा के निर्माता एवं शिल्पी पिंगली वैंकेया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती को मनाया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाताओं एवं निदेशकों को हर घर झंडा अभियान के तहत झंडा देकर शुरुआत की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आजादी के अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में विश्वविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस के छात्रों के साथ-साथ शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मचारी भी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भारत की राष्ट्रीयता के प्रतीक तिरंगा को लेकर अनेक आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किये जाएंगे। इतना ही नहीं छात्रों एवं कर्मचारियों में तिरंगा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भी विश्वविद्यालय में होगा।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजुला चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, डीन आफ कॉलेज डॉ. अनिल वोहरा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. अश्वनी कुश, डॉ. संजीव गुप्ता,
डॉ. अनिता दुआ, प्रो. डीएस राणा, प्रो. मोहिन्द्र चांद, डॉ. प्रदीप, प्रो. परमेश कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विवेक गौड, डॉ. पवन कुमार, डॉ. गुरचरण, डॉ. विवेक चावला, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. प्रीतम, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला, सहायक कुलसचिव विनोद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>अशुद्ध दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में कराया अवगत</em>

Tue Aug 2 , 2022
✍️कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज । जनपद कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में जल को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें दूषित जल के बारे में अवगत कराया गया ।भूजल सप्ताह के समापन जल जीवन मिशन के अंतर्गत संस्था भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से जनपद कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र […]

You May Like

advertisement