Uncategorized

30 मिनट के शो में प्रदर्शनी में नजर आए कंट्रोल रूम से लेकर अदालत प्रक्रिया के अहम लम्हें

नए तीन आपराधिक कानूनों पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दर्शक देख रहे है कन्ट्रोल रूम, पुलिस, स्वास्थ्य, एफएसएल, जेल और कोर्ट की कार्रवाई।
लोगों की मांग पर रोजाना दिखाए जा रहे है 5 शो, अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है राज्य स्तरीय प्रदर्शनी।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 8 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र में तीन नए आपराधिक कानूनों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के 30 मिनट के शो में कन्ट्रोल रूम में सूचना मिलने से लेकर अदालत की प्रक्रिया के अहम लम्हों को हूबहू दिखाने का अनोखा प्रयास किया गया है। इस अनोखे प्रयास को देखने के लिए हरियाणा के कोने-कोने से हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग पहुंच रहे है। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लोगों की मांग को देखते हुए अब रोजाना शो की संख्या बढ़ाकर 5 तक कर दी गई है। अहम पहलू यह है कि हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा स्वयं रोजाना प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट ले रही है।
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में गृह विभाग की तरफ से 3 नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद आए परिवर्तनों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस पावन धरा पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही देश विदेश से आने वाले नागरिकों को नए कानूनों के बाद आए परिवर्तनों को दिखाने के लिए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के आदेशानुसार रोजाना कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से हर विभाग, हर वर्ग और हर क्षेत्र के नागरिक और विद्यार्थी प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंच रहे है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शुरुआती दौर में 2 या 3 शो ही दिखाए गए। इस शो का समय लगभग 30 मिनट का रखा गया है, लेकिन लोगों की डिमांड के अनुसार अब रोजाना 5 शो लोगों को दिखाए जा रहे है। इस 30 मिनट के शो में कन्ट्रोल रूम, घटना स्थल, थाने की प्रक्रिया, पोस्टमार्टम, एफएसएल की सैम्पलों की ऑनलाइन रिपोर्ट, जिला न्यायवादी कार्यालय की प्रक्रिया, जेल और फिर अदालत की प्रक्रिया को हूबहू दिखाया गया है। इस 30 मिनट के शो में आम नागरिक सहजता से नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद कानूनी प्रक्रिया में आई तेजी और ऑनलाइन कार्यप्रणाली को विस्तार से दिखाया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार 11 अक्टूबर तक आमजन के लिए रखा गया है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए 5 अक्टूबर को 1966, 6 अक्टूबर को 1463, 7 अक्टूबर को 1305 और 8 अक्टूबर को सैकड़ों की संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे। इस प्रदर्शनी को 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा के आदेशानुसार राज्य स्तरीय प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए 11 अक्टूबर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगातार लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में दर्शकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ तमाम प्रबंध किए गए है ताकि लोग इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel