आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा 07 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
     जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम धुरकोट के श्री प्रहलाद धीवर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती दरसमति, ग्राम अमोदा निवासी श्रीमती राजकुमारी यादव की मृत्यु अग्निदुर्घटना से होने के कारण उनकी पुत्री श्रीमती जलवती यादव तहसील अकलतरा के ग्राम मधुवा निवासी सुश्री प्रियंका सिदार की बिच्छु दंश से होने पर उनके पिता श्री संतोष कुमार गोड़, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम रिगनी के श्री भुनेश्वर कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री राधेश्याम कश्यप और तहसील पामगढ़ के ग्राम खरौद के श्री गौरव राही की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री जितेन्द्र राही को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आई.टी.आई. जैजैपुर में 07 अक्टूबर को होगा रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन

Fri Oct 7 , 2022
  जांजगीर-चांपा 07 अक्टूबर 2022/ रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. जैजैपुर में रोजगार पंजीयन एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन शुक्रवार 07 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जा रहा है।     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement