Uncategorized
पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में बस गड्ढे में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शुक्रवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। घटना धनेटा शाही रोड पर ग्राम भिटौली नगला के पास करीब दोपहर 12 बजे की है।
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी को बचाने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
बस चालक जाहिद पुत्र समशुल हसन, निवासी कस्बा आंवला,ने बताया कि घटना के समय बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।




