Uncategorized

निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन विगत दिनांक 06 जनवरी 2026 को कर दिया गया है तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी ड्राफ्ट की सूची दे दी गयी है और यह सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिसे कोई भी मतदाता डाउनलोड कर देख सकता है। दावा-अपित्ति आगामी 06 फरवरी 2026 तक की जा सकती है। नोटिस चरण और दावों/आपत्तियों का निस्ताण 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 06 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को समस्त बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची पढ़कर सुनाएगें। कोई भी व्यक्ति बूथ पर जाकर अपना नाम ड्राफ्ट में देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाता पुनरीक्षण (04.11.2025 से 26.12.2025) के मुख्य निष्कर्षों में 2691067 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, इसमें 115270 मृत, 527305 स्थानातंरित/अनुपस्थित और 60181 से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 220711 नो मैपिंग वाले वोटर्स चिन्हित किए गए हैं जिन्हें ECI Net से जनरेट नोटिस बीएलओ द्वारा तामील कराए जाएंगे तथा इन नोटिसों के संदर्भ में सुनवाई तथा मतदाताओं के अभिलेख प्राप्त किए जाने की कार्यवाही के लिए आयोग द्वारा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अधिसूचित किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि 01.01.2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवा अथवा ऐसे अर्ह मतदाता जिनका नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने हेतु निर्धारित प्रारूप-6 पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में सम्भाजन के बाद बढ़े 1940 मतदान केन्द्र व 3835 मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त करने हेतु राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel