कन्नौज:देवी जागरण में भक्तों की उमड़ी भीड़ , भक्ति गीतों पर भक्त झूमे

कन्नौज तिर्वा

देवी जागरण में भक्तों की उमड़ी भीड़ , भक्ति गीतों पर भक्त झूमे।

अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज। जनपद कन्नौज इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जदेपुर्वा गांव मे देवी जागरण का कार्यक्रम किया गया। भक्तों ने भक्ति भाव से मां भगवती के विशाल जागरण के कार्यक्रम का रसपान किया। कार्यक्रम में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ रही। अतुल साबरी ग्रुप कानपुर से आए कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर सुंदर भजनों का गायन किया गया। सिंगर माझी त्रिवेदी कानपुर ने देवी जागरण में ऊंचा सजा है तेरा द्वार भवानी के गाने पर भक्त झूम उठे। देवी जागरण में भक्तों ने भक्ति भाव से मां के भजनों को सुना। कानपुर के नैना किंकर , उपदेश राज ने आज के देवी जागरण के कार्यक्रम मे मीठी मीठी तालियों के साथ भजनों को सुनाया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। देवी जागरण के कार्यक्रम मे बेलामऊ सरैया ग्राम पंचायत प्रधान मो जान आलम , सिरसा ग्राम पंचायत प्रधान संजीव कुमार बहेरा ग्राम पंचायत के प्रधान महेश चंद्र , यस डी जे पी इंटर कॉलेज प्रबंधक उमेश कनौजिया सहित कार्यक्रम में समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: भावी चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा विवेक कुमार जायसवाल की देखरेख में नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी गई विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे

Thu Oct 27 , 2022
भावी चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा विवेक कुमार जायसवाल की देखरेख में नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी गई विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ क्षेत्र में दीपोत्सव पर्व धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा का बुधवार को नम आंखों […]

You May Like

advertisement