![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221029-WA0016-1024x570.jpg)
पराली जलाने पर किसानों पर होगी कड़ी कार्यवाही उपजिलाधिकारी मेहनगर
आजकल किसान अपने खेतों में अनाज पैदा करने के बाद बचे अवशेष को जला देता है। जिससे जमीन बंजर होने की स्थिति बढ़ जाती है। इसी क्रम में शासन के आदेश पर आज उपजिलाधिकारी संत रंजन द्वारा किसानों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिसमें यदि किसान अपने खेतों में बचे अवशेष को जलाएगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जिसकी वसूली तुरंत की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि किसान अपने खेतों में पराली ना जलाएं और पराली का खाद के रूप में इस्तेमाल करें।