बरेली: विवाद में शख्स की हत्या, पहले भी हो चुका था आरोपी से झगड़ा

विवाद में शख्स की हत्या, पहले भी हो चुका था आरोपी से झगड़ा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : छत पर बने कमरे में लगे एसी को लेकर एक युवक का पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी ने उसको लोहे की रॉड से पीट पीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहूंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बारादरी के हरुनगला निवासी नंदकिशोर (40) पुत्र हीरालाल वन विभाग में संविदा पर ड्राइवर था। नंदकिशोर ने अपनी छत पर बने कमरे में एसी लगा रखा था। जिसका विनोद विरोध करता था। इस बात को लेकर 16 अप्रैल को विनोद का नंदकिशोर से विवाद हो गया। विनोद ने उसको लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है इससे पहले भी दोनों का विवाद हो चुका था। नंदकिशोर ने मंदिर में मूर्ति की स्थापना कराई थी। कुछ दिन बाद विनोद भी मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापना कराने के लिए नंदकिशोर की मूर्ति को हटाने को कहने लगा। जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआ: दीवान सिंह बिष्ट ने प्रदेश वासियों को ईद उल फितर की मुबारक बाद दी,

Sat Apr 22 , 2023
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने दी ईद की मुबारकबाद रिपोर्टर जफर अंसारीलालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट उर्फ दानी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like

advertisement