माननीय अधिशासी अधिकारी फिरोजपुर छावनी श्रीमती प्रमिला जयसवाल के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में निकाली गई तिरंगा रैली

फिरोजपुर 12 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

माननीय अधिशासी अधिकारी फिरोजपुर छावनी श्रीमती प्रमिला जयसवाल के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को घर घर पहुंचाने के लिए छावनी परिषद के सभी स्कूलों तथा सफाई सेवकों द्वारा एक रैली निकाली गई। रैली का प्रारंभ सनशाइन मॉडर्न सीबी स्कूल, सेठी रोड से किया गया जिसे सीबी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की मुख्य अध्यापिका श्रीमती सुवर्षा रानी जी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली का दृश्य देखते ही बनता था क्योंकि हर बच्चे के हाथ में तिरंगा था। रैली के पूरे रास्ते देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे जो कि पूरे वातावरण में देशभक्ति का अमृत खोल रहे थे। रैली संत नगर रोड से होती हुई केंट जनरल अस्पताल के आगे निकलती हुई मेन बाजार को पार करते हुए जीटी रोड के रास्ते सनशाइन स्कूल में पहुंचकर समाप्त हुई। इस पूरे अवसर पर सभी सीबी स्कूलों के मुख्य अध्यापक आशु मोंगा सुनीता जुनेजा सुनीता बजाज जगदीश सिंह तथा पारुल डुमड़ा उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त अभिषेक पांडे (सेंट्री सुपरिटेंडेंट) पंकज, पवन कुमार भी सफाई सेवकों के साथ रैली में उपस्थित रहे। पूरी रैली को सफलतापूर्वक समाप्त करने में सी बी स्कूलों के सभी अध्यापकों का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने रैली के समय अनुशासन को बनाए रखा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਚੌਕੀਆਂ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਰਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ</em>

Fri Aug 12 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 12 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਲੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰਾਂ ਬੀ.ਐਸ.ਐਫ ਦੀਆਂ ਚੌਕੀਆਂ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਓਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਤਿਓਹਾਰ 12 ਸਾਲਾਂ ਤੋੰ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚਸ਼੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਜੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ (ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ […]

You May Like

advertisement