नाथ नगरी में भोले की आस्था का आसमानी उत्सव: तीसरे सोमवार को हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी बरेली में शिवभक्ति और श्रद्धा का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे शहरवासी शायद ही कभी भूल पाएंगे। पहली बार आसमान से फूलों की बारिश हुई वो भी सीधे सात नाथ मंदिरों पर। हेलीकॉप्टर से बरसते फूलों ने जब शिवालयों की छतों और भक्तों के सिरों को ढकना शुरू किया, तो पूरा माहौल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धा के इस ऐतिहासिक पल का आगाज़ सुबह 8:55 बजे अलखनाथ मंदिर से हुआ। इसके बाद एक-एक कर त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, पशुपतिनाथ और अंत में बनखंडीनाथ मंदिर पर भी पुष्पवर्षा की गई। हर मंदिर पर हेलीकॉप्टर कुछ मिनट रुका और हजारों की संख्या में फूलों की बारिश कर दी। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश कुमार सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की मौजूदगी में हुई।
गंगाजल लेकर हरिद्वार, कछला घाट और नजदीकी तीर्थ स्थलों से लौटे कांवड़ियों के चेहरों पर फूलों की यह बरसात किसी वरदान से कम नहीं थी। भक्तों ने आस्था और भक्ति के साथ जल चढ़ाया और शिवधुनों में खो गए। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर शहर में भारी उत्साह देखने को मिला। लोग छतों और मंदिरों के बाहर खड़े होकर पुष्पवर्षा के इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर चेहरा श्रद्धा और मुस्कान से भरा हुआ था।
प्रशासन ने भी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी। सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और साफ-सफाई तक हर इंतजाम चाक-चौबंद था। अधिकारियों की टीमें सुबह से ही जगह-जगह तैनात थीं ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न हो। “ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा। लगा जैसे भोलेनाथ खुद भक्तों पर कृपा बरसा रहे हों,” बनखंडीनाथ मंदिर के बाहर मौजूद एक श्रद्धालु की आंखें नम थीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंद्रा मार्केट गड्ढों में कीचड़ बारिश में सड़क का बुरा हाल,दुकानदार परेशान नगर निगम अंजान

Tue Jul 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ज़रा सी बारिश में इंद्रा मार्केट की सड़क के गड्डो में कीचड़ जमा,जब गड्डो से वाहन गुज़र रहे है तो कीचड़ उछने से दुकानदारों के कपड़े हो रहे है खराब,सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे है लेकिन केवल चार गड्डो पर ही पेचवर्क किया था।दुकान […]

You May Like

advertisement