थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन से गिरकर युवक की मौत जेब में निकला रेलवे यात्रा टिकट

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन से गिरकर युवक की मौत जेब में निकला रेलवे यात्रा टिकट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में गत दिवस सोमवार सुबह गांव सतुईया खास के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।युवक की शनाख्त नही हो पाई।मृतक की जेब से रेलवे यात्रा का टिकट निकला है।
जानकारी के मुताबिक गांव सतुईया खास के पास सोमवार सुबह को दिल्ली से बरेली जाने वाले डाउन ट्रेक पर गुजरने वाली यात्री ट्रेन से अचानक गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से दिल्ली से बरेली तक जाने का टिकट निकला है।जिससे अनुमान है युवक दिल्ली से बरेली लौट रहा था।शनाख्त नही हो पाई है।पुलिस शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।युवक लाल सफेद चेक वाली शर्ट हल्की गुलाबी रंग की पेंट और लाल रंग की बेल्ट बांधे हुए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती

Tue Apr 15 , 2025
धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंतीमेहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्नेहुवा गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक के साथ मनाई गई। जहां वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के संदेशों पर […]

You May Like

advertisement