विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित

 जांजगीर-चांपा, 19 फरवरी, 2023/  आगामी 01 मार्च से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के मद्देनजर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
     कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाऐंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी स्थलों का किया जाएगा ड्रोन सर्वे</strong>

Sun Feb 19 , 2023
जिले में 23 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेगा सर्वे अभियान    जांजगीर-चांपा 19 फरवरी 2023/ जिले में आबादी भूमि के जीआईएस आधारित सर्वेक्षण व भू-मापन कार्य को राजस्व विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग, देहरादून के द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया जाना है। ग्रामीण आबादी सर्वे की इस योजना […]

You May Like

Breaking News

advertisement