आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु रूट मार्च कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली, आयुक्त बरेली मंडल, पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बरेली नगर में विस्तृत रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। रूट मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया गया तथा जनमानस से त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। रूट मार्च के दौरान नगर में संचालित ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों के लाइसेंस, दस्तावेज एवं यातायात नियमों के अनुपालन की गहन जांच की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बरेली एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना आंवला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त को 04 किलो 400 ग्राम डोडा (पोस्त) व एक पैन ड्राइव के साथ किया गिरफ्तार

Mon Mar 24 , 2025
थाना आंवला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त को 04 किलो 400 ग्राम डोडा (पोस्त) व एक पैन ड्राइव के साथ किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement