इनरव्हील का हुआ पदग्रहण समारोह,भावी योजनाओं की दी जानकारी

इनरव्हील का हुआ पदग्रहण समारोह,भावी योजनाओं की दी जानकारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त: कुरुक्षेत्र इनरव्हील क्लब का पदग्रहण समारोह इनरव्हील की चेयरमैन सीमा कपूर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर इनरव्हील एसोसिएशन मैंबर अपेक्षा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही। इनरव्हील की प्रधान के रूप में सुमीति वासुदेवा, उप प्रधान अर्चना शर्मा, सचिव अनु गुप्ता, कोषाध्यक्ष मानसी गुप्ता तथा आई.एस.ओ. के पद पर भावना गुप्ता को पदग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर इंदु कौशिक एवं मीरा गौतम को इनरव्हील कुरुक्षेत्र का सदस्य बनाया गया। सीमा कपूर ने क्लब की वर्ष 2023 -24 की योजनाओं की जानकारी दी। अपेक्षा गर्ग ने इनरव्हील कुरुक्षेत्र की पुन: स्थापना एवं कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधान सुमीति वासुदेवा ने सभी का स्वागत करते हुए भावी योजनाओं की जानकारी दी। उप प्रधान अर्चना शर्मा ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर शाहाबाद प्रधान गोल्डी ओजला तथा रमनकांता शर्मा भी मौजूद रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

34 वे प्रांतीय खेलकूद में बाल घर के बच्चों ने मारी बाजी

Fri Aug 25 , 2023
34 वे प्रांतीय खेलकूद में बाल घर के बच्चों ने मारी बाजी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 रितिका ने शॉटपुट में हासिल किया प्रथम।खेलकूद में बाल घर के बच्चों ने मारी बाजी। कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त : बच्चों के जीवन में खेलकूद का अहम स्थान है। इसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement