बिहार :जमुई के सोनो में शाम की पाठशाला का किया गया उद्घाटन

जमुई के सोनो में शाम की पाठशाला का किया गया उद्घाटन।

ग्रामीण शिक्षा एवं लोक कलामंच पूर्णिया द्वारा संचालित शाम की पाठशाला जमुई के सोनो प्रखंड के बलथर पंचायत के वार्ड 12 ,ग्राम जुगड़ी महादलित टोला में शाम की पाठशाला केंद्र का उद्घाटन शाम की पाठशाला के संस्थापक सह शिक्षा प्रहरी ई0 शशि रंजन कुमार,स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह , सरपंच ललटू सिंह एवं महिलाओ ने शिक्षा दीप प्रज्वलित कर किया।

शशि रंजन ने कहा कि शाम की पाठशाला वयस्क शिक्षा पर 2014 से बिहार के कई जिलों में लगातार काम कर रही हैं। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के महिला व पुरुष दिन भर काम करने के बाद शाम में एक जगह बैठ कर पढ़ाई कर सकती हैं। आज सोना भंडार के रूप में पहचान बना चुके सोनो प्रखंड के जुगढ़ी महादलित टोला में ककहरा की गूंज गूँजने लगी हैं, जल्द ही टीम गठन कर अन्य जगहों पर भी शाम की पाठशाला की शुरुआत की जायेगी, शाम की पाठशाला सामाजिक जगहों पर शिक्षा के रूप में काम करने के अलावा पूर्णिया जेल , बाल सुधार गृह जैसे जगहों पर भी काम कर रही हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह ने कहा कि शाम की पाठशाला के बारे में लगातार अखबारों में सोशल मीडिया में देखा , इसलिए मैंने भी अपने गाँव मे शाम की पाठशाला खोलने के लिए ई0 शशि रंजन जी को आमंत्रित किया हैं।
सरपंच ललटू सिंह ने शाम की पाठशाला का यह अभियान अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि कई महिलाएं पुरुष अभी भी पढना लिखना नही जानते हैं, अंगूठा ही लगाते हैं, अब कम से कम हस्ताक्षर करना जान जाएँगे।
महिलाओ के ही बीच से कैली देवी को केंद्र की शिक्षिका सह संयोजक बनाया गया। कैली देवी ने कहा कि आज तक हम सभी शिक्षा से वंचित हैं, कोई भी बड़े बुजुर्ग महिला पुरुष पढ़े लिखे नही हैं, शाम की पाठशाला खुल जाने से लोग धीरे धीरे पढ़ाई के प्रति जागरूक होंगे, मैं निशुल्क पढ़ाऊंगी ।

यह प्रथम चरण में 45 दिनों का रखा गया हैं,जो शाम 5 से 7 चलेगी,
अभी 30 महिलावो ने अपना नाम लिखवाया हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:थाना दीदारगंज में पंजीकृत उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त उमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति यादव, निवासी चकगंज की सम्पत्ति कुर्क

Tue May 10 , 2022
प्रेस नोटआजमगढ़ 10 मई– थाना दीदारगंज में पंजीकृत उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त उमाकान्त यादव पुत्र श्रीपति यादव, निवासी चकगंज अलीशाह (सरावॉ) थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपराध जगत से अर्जित धनराशि से ग्राम कटार, परगना माहुल तहसील फूलुपर आजमगढ़ में स्थित गाटा […]

You May Like

advertisement