कैंसर के मामलों में वृद्धि एक गंभीर चुनौती- बी के पटेल

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
रिपोर्ट – डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज
आजमगढ़ / विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर टीबी प्रशिक्षण केंद्र, आजमगढ़ मे जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जुनियर परिवार ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी के पटेल SMO ने कहा कि कैंसर के मामलों में वृद्धि एक गंभीर चुनौती है, किंतु समय पर जांच, सही जानकारी और जीवनशैली में सुधार के माध्यम से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने और आमजन को लक्षणों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
डॉ. पटेल ने कैंसर के सामान्य लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार थकान, त्वचा में पीलापन, वजन का असामान्य घटना तथा भोजन निगलने में कठिनाई जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पटेल ने सभी से अपील करते हुए कहा कि समुदाय में कैंसर जागरूकता की सशक्त कड़ी बनें और महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर की समय पर जांच के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि गुटखा, पान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह एवं ग्रासनली (Esophagus) कैंसर के बढ़ते जोखिम पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया गया।
संगोष्ठी को सफल बनाने में जुनियर परिवार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एवं कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में सभी से अपील की गई कि “जल्द पहचान – सुरक्षित जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाए।




