एएनएमटीसी सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एएनएमटीसी सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  आज 15 अगस्त को मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र (ANMTC) में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (आरसीएच) डॉ. उमाशरण पांडेय रहे। प्रधानाचार्य एएनएमटीसी प्रियंका यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं अगवानी की।
मुख्य अतिथि डॉ. एन.आर. वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. उमाशरण पांडेय ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात दोनों अतिथियों ने उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं द्वारा अतिथियों का पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।
इसके बाद सरस्वती वंदना, गणेश स्तुति एवं स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। एएनएम छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘देश रंगीला’ तथा ‘देश वीर जवानों का’ सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का उत्साह बढ़ाया। छात्रा सानिया ने देशभक्ति विषय पर भाषण प्रस्तुत किया, जबकि गरिमा सिंह एवं श्रेया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
नृत्य प्रस्तुति में रंजू, निधि, निधि भारती, रंजना एवं आकृति ने प्रतिभाग किया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत एवं भावपूर्ण बना दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में एएनएमटीसी की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, ट्यूटरों, स्टाफ एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
 इस अवसर पर प्रभारी प्रचार प्रसार मनीष तिवारी, एएनएमटीसी के ट्यूटर सविता कश्यप, कृष्ण गोपाल चौबे, निवेदिता राय, अंकिता वैभव, जितेंद्र कुमार एवं अंकित वर्मा सहित समस्त छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. एन.आर. वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि संग प्रधानाचार्य, ट्यूटरों एवं छात्राओं ने ग्रुप फोटो भी लिया।

                                 (डाॅ एन आर वर्मा)
                            मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                       आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएमओ कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

Sat Aug 15 , 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएमओ कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. उमाशरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेन्द्र कुमार, डॉ. अविनाश झा, एएनएमटीसी प्रधानाचार्य प्रियंका यादव, जिला प्रशासनिक अधिकारी दिलीप प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित […]

You May Like

Breaking News

advertisement