करंट की चपेट में आकर झुलसा लाइनमैन, गम्भीर हालत अस्पताल में भर्ती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : लाइन पर फाल्ट ठीक कर रहे बिजली विभाग का लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इस मामले में विभागीय लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई जिससे करंट लगने के बाद संविदा कर्मचारी खंभे पर उल्टा लटक गया। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
किला क्षेत्र के स्वालेनगर में बुधवार दोपहर सीबीगंज बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मचारी लाइनमैन विनोद राठौर 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन की मरम्मत करने के लिए गए थे। बिजली घर से उन्होंने शटडाउन लिया था, खंभे पर चढ़कर विनोद ने अपना काम शुरू किया। वह काम कर ही रहे थे कि अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई। उन्हें करंट का जोर का झटका लगा और बुरी तरह झुलस गये। उसे खंबे पर लटके देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लाइनमैन को मिनी बाइपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लाइनमैन के करंट लगने से विभागीय लापरवाही खुलकर ये सामने आई है। लाइनैन को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़ा दिया गया। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले सेफ्टी हेलमेट की जगह लाइनमैन बाइक वाला हेलमेट पहनकर काम कर रहा था। कर्मचारी लंबे समय से सेफ्टी उपकरणों की मांग कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ई-रिक्शा में दौड़ा करंट, 13 वर्षीय बालक की मौत

Thu Jan 16 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पूर्वी में ई-रिक्शा धोते समय उसमें करंट दौड़ पड़ा। जिससे 13 साल के बालक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने उसे जमीन पर तड़पते देखा तो किसी तरह बालक को करंट की चपेट से छुड़ाया […]

You May Like

advertisement