भारतीय पुलिस स्मृति दिवस का कार्यक्रम नैला थाना मे हुआ आयोजित

जांजगीर चांपा / राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रणधीर कुमार के निर्देशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री जतिंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन पर श्रीमती राधा देवी कर्ष (सक्रिय सदस्य) के द्वारा भारतीय पुलिस स्मृति दिवस का कार्यक्रम नैला थाना मे आयोजित हुआ। जिसमें श्रीमती राधा देवी कर्ष (सक्रिय सदस्य), प्रदेश संरक्षक श्री आशीष शर्मा बिलासपुर संभाग एवं श्री वीरेंद्र कुमार कर्ष ( सक्रिय सदस्य) के द्वारा थाना स्टाफ पुलिस कर्मियों को भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार का पुलिस स्मृति सम्मान सर्टिफिकेट भेंटकर पुलिस स्मृति दिवस समारोह नैला थाना में शहीद पुलिस कर्मियों को याद करके मनाया गया। और यह दिवस हमारे संस्था द्वारा हर वर्ष किया जाता है जो कि हमारे लिए व हमारे देश के लिए गर्व की बात है।

  ज्ञात हो कि हम इस देश के भीतर चैन से अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं, ये इन्ही जवानो के चलते है। ऐसे वीर शहीद पुलिसकर्मियों को हम सलाम करते हैं।

उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद पुलिस स्मृति चिन्ह को माला अर्पित किया गया फिर पुलिस अधिकारीयों तथा पुलिस स्टाफ के सभी कर्मचारियों का सम्मान करते हुए शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

  जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती रीना नीलम कुजूर (निरीक्षक) की अनुपथिति में श्री खिलावन राम साहू (स.उ.नि.), श्री सियाराम यादव (स.उ.नि.), श्री सुरेंद्र क्षत्रिय (स.उ.नि.), श्री राजकुमार चंद्रा (प्रधान आरक्षक), श्री महेंद्र भारद्वाज (प्रधान आरक्षक), श्री शैलेन्द्र राठौर (आरक्षक), श्री डमरू सिंह सिदार (आरक्षक), श्री महेश राठौर (आरक्षक) की उपस्थिति में सपन्न हुआ।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: मि. इंडिया और राम लखन फिल्म के बेस्ट कॉमेडियन सतीश कौशिक रत्नावली में बनेंगे आकर्षण

Sun Oct 23 , 2022
मि. इंडिया और राम लखन फिल्म के बेस्ट कॉमेडियन सतीश कौशिक रत्नावली में बनेंगे आकर्षण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय, निर्माता एवं निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं सतीश कौशिक। कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा […]

You May Like

advertisement