बच्चों के विकास का सशक्त माध्यम हैं भारतीय परंपरागत खेल

बच्चों के विकास का सशक्त माध्यम हैं भारतीय परंपरागत खेल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर विद्या भारती के तत्वाधान में एवं हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्रीमद्भगवदगीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल एवं प्रधानाचार्य सुखबीर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। बच्चों द्वारा खेल दिवस पर जीवन में स्वस्थ रहने की शपथ ली गई।
प्रधानाचार्य सुखबीर ने बच्चों को ध्यानचंद की जीवनी से अवगत करवाया गया और जीवन में खेलों का महत्व भी बताया। उन्होंने बताया कि खेलों द्वारा शरीर सबल, सुदृढ़, संतुलित एवं निरोगी बनता है। खेल के माध्यम से शारीरिक विकास होता है। टीम भावना पनपती है और भारतीय परंपरागत खेल इन सभी मापदंडों पर खरे उतरते हैं। राजेश इंटरनेशनल ने बच्चों को खेल दिवस की बधाई दी गई और जीवन में खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
शपथ लेते हुए बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणित विज्ञान मेले में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Tue Aug 29 , 2023
गणित विज्ञान मेले में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : बच्चों की शिक्षा में विज्ञान एवं गणित का बहुत अधिक महत्व है। इसी उद्देश्य से श्रीमद्भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर […]

You May Like

Breaking News

advertisement