भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, विश्व हिंदू महासंघ ने अलग अलग स्थानों पर चलाया स्वच्छता अभियान
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : प्रभु श्रीराम की सेवा करने का अलग ही आनंद है शुक्रवार को वाल्मीकि बस्ती में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के पूजित पवित्र अक्षत एवं निमंत्रण पत्र बांटने का सौभाग्य मिला, यहां पर मौजूद भगवान वाल्मीकि जी के भक्त राम जी के पवित्र अक्षत पाकर बहुत आनंदित हुए और आशीर्वाद दिया जो कि किसी भी पारितोषिक से बहुत बड़ा है।
और विश्व हिंदू महासंघ भारत (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार एवं शिवानंद महाराज एवं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के नेतृत्व में परम् पूज्य श्री भगवान वाल्मीकि जी महाराज के मंदिर मोहल्ला खदना वाल्मीकि बस्ती पुराना शहर बरेली में संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं पूजा अर्चना की।
शिवानंद महाराज के नेतृत्व में परम पूज्य संत रविदास जी के मंदिर में संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराज शिवानंद महाराज एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार प्रदेश महामंत्री उमेश कठेरिया जिला अध्यक्ष विशाल सिंह गिरीश, राजू मौर्या प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल , महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव अजय प्रताप सिंह जिला प्रभारी सहित ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।